भावनगर,19 अगस्त
गुजरात के भावनगर जिले के खरकड़ी गांव में नकली शराब पीने से तीन युवकों की मौत का मामला सामने आया है। घटना का पता चलते ही इलाके में हडकंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार 16 अगस्त की रात कुछ दोस्तों ने शराब पी थी। इसके बाद सभी की तबीयत खराब हो गई। शूरूआत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाकि दोस्तों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, इलाज के दौरान दो दोस्तों की ओर मौत हो गई। मृतकों की पहचान कार्तिक अश्विनभाई मकवाना, उपेन्द्रसिंह चंद्रसिंह गोहिल और नरेंद्रसिंह यादव के रूप में हुई है।बाकि दोस्तों का अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, प्रभावित लोगों ने कथित तौर पर एक IMFL ब्रांड की नकली बोतलों से शराब का सेवन किया था। शराब पीने के बाद उन्हें उल्टी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगीं।
मृतक उपेन्द्रसिंह के भाई ने शराब में जहरीला पदार्थ मिले होने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।पुलिस ने कथित तौर पर शराब की तस्करी से जुड़े चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
अन्य खबरें जानें-
600वें टेस्ट में जीता भारत, श्रीलंका को 165 रनों से हराया,सीरीज में 1-0 से की बढ़त हासिल



