600वें टेस्ट में जीता भारत, श्रीलंका को 165 रनों से हराया,सीरीज में 1-0 से की बढ़त हासिल

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट सीरीज में 165 रनों के साथ सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल…

भारतीय क्रिकेट

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट सीरीज में 165 रनों के साथ सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की है।भारतीय टीम ने मेजबान टीम के सामने 372 रनों का लक्ष्य सामने रखा था। जवाब में पांचवे दिन श्रीलंका की टीम 206 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के हीरो 24 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार रहे, जिन्होंने मैच में कुल 10 विकेट चटकाए।

पांचवें दिन श्रीलंका ने चार विकेट पर 84 रन से अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ाई। कप्तान धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुषा ने पांचवें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया। धनंजय 59 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने। इसके बाद श्रीलंका के विकेट तेजी से गिरने लगे।सुथार ने दूसरी पारी में छह विकेट लिए, जबकि पहली पारी में उनके खाते में चार विकेट आए।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैंसला किया। देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की शानदार पारी खेली। केएल राहुल ने भी 82 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई और भारत को 178 रन की बढ़त मिली।

भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 66 और देवदत्त पडिक्कल ने 44 रन बनाए। इस तरह भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा। पडिक्कल को मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

इस जीत के साथ भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में भी अपनी स्थिति मजबूत की है। गॉल टेस्ट से पहले भारत का अंक प्रतिशत 48.15 था, जो अब बढ़कर 53.33 हो गया है। भारत के इस चक्र में अब आठ टेस्ट बाकी हैं। इनमें श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट शामिल हैं।

अन्य खबरें जानें-

What Decades Of Previous Govts Failed To Do, Bhagwant Mann Govt Has Achieved In Just 4.5 Years: Harjot Singh Bains

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *