लुधियाना 3 जुलाई
लुधियाना में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। महिला को टक्कर मारने के बाद कार का टायर भी महाला के सिर पर चढ़ा गया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान महिल ने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। उसकी सहेली को भी कार ने टक्कर मारी। जिससे वो दूर जाकर गिर गई और घायल हो गई।
जबकि महिला को 10 मीटर तक कार ड्राइवर टायर के नीचे घसीटता ले गया।पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी साफ देखा जा सकता है कि कार ड्राइवर ने महिलाओं को टक्कर मारने के बाद गाड़ी नहीं रोकी। जिससे एक महिला के सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद वो मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।सीसीटीवी के आधार पर फरार चल रहे आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य ख़बरें जानें-




