Kurukshetra में तेज रफ्तार कैंटर का कहर, पार्किंग में घुसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त, 3 घायल, चालक गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र, 14 अक्टूबर कुरुक्षेत्र केडीबी रोड पर बर्मा चौक के पास आज सुबह करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार कैंटर का कहर देखने को मिला…

कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र, 14 अक्टूबर

कुरुक्षेत्र केडीबी रोड पर बर्मा चौक के पास आज सुबह करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार कैंटर का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार कैंटर जैसे ही हाईवे की तरफ से फ्लाईओवर से जैसे ही नीचे उतरता है,वहां पर मार्केट में जिम के बाहर बनी हुई पार्किंग में घुस जाता है। और कई बाइक और कार को रौंद देता है ।  कैंटर की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसमें दो से तीन कार  भी क्षतिग्रस्त हुई है। बिजली के खंभे और एक पेड़ भी टूट कर गिर गया।

इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। जिनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है ।बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति की जो स्कूटी पर सवार था, उसकी टांग टूट गई है।

गनीमत यह रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई वरना जिम में सुबह के समय लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उसे समय कोई भी बाहर नहीं रहा था, इसलिए वहां पर किसी की जान नहीं गई। अगर कोई वहां पर होता तो किसी की जान भी जा सकती थी।

पुलिस की जांच जारी

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

अन्य खबरें जानें-

Gurugram में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, 136 ग्राम MDMA बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *