Gurugram में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, 136 ग्राम MDMA बरामद

गुरूग्राम, 14 अक्टूबर गुरुग्राम में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक इनामी नशा तस्कर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार…

गुरुग्राम

गुरूग्राम, 14 अक्टूबर

गुरुग्राम में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक इनामी नशा तस्कर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सेक्टर-65 थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस दुवारा चलाई गई गोली दो बदमाशों के पैर में लगी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 136 ग्राम MDMA जैसा खतरनाक मादक पदार्थ, एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और एक खाली खोल बरामद किया है।

पश्चिम बंगाल के 3 आरोपी

पकड़े गए तीनों आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वही एक आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत इनाम घोषित था, एक आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर चोरी, लड़ाई-झगड़े और जाली करंसी जैसे गंभीर मामलों के साथ चार केस दर्ज हैं।

पुलिस पूछताछ में जुटी

पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अन्य खबरें जानें-

ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ-ਸ਼ਿਮਲਾ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ‘ਤੇ ਟਰਕ ਦੀ ਲਪੇਟ ‘ਚ ਆਉਣ ਨਾਲ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *