Kaithal में सांसद खेल महोत्सव का धमाकेदार आगाज, 11 खेलों में दिखेगा दम, 3 दिन तक चलेगा मुकाबला

कैथल, 12 नवंबर कैथल में सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव का गुहला विधानसभा क्षेत्र में उत्साहपूर्वक आगाज हुआ। 11 से…

 कैथल

कैथल, 12 नवंबर

कैथल में सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव का गुहला विधानसभा क्षेत्र में उत्साहपूर्वक आगाज हुआ। 11 से 13 नवंबर तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में क्षेत्र के युवा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिताओं के शुभारंभ अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

11 खेलों की प्रतियोगिता से जुड़ेंगे युवा

युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रेरित करने और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से क्षेत्र में दो खेल केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 11 अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे कैथल प्रभारी रविंद्र धिमान ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, मेहनत और टीम भावना जैसे गुण विकसित करना है।

दो स्थानों पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं

रविंद्र धिमान ने बताया कि गुहला विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए दो स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हॉकी के मुकाबले होंगे, जबकि चीका स्टेडियम में बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, टग ऑफ वॉर, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट और कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

सांसद खेल महोत्सव से चमकेगी ग्रामीण प्रतिभा

इस अवसर पर खेल नर्सरी चीका के कोच डॉ. सतनाम सिंह ने कहा कि चीका की खेल नर्सरी से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी से जुड़े 500 से अधिक खिलाड़ी खेल कोटे के माध्यम से सरकारी नौकरियां हासिल कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 अन्य खबरें जानें-

CENSUS PHASE 2 BEGINS IN Punjab with Flag-off of 9 Digital LED Vans for Publicity and Awareness Campaign of Census 2027 Phase-II (Population Enumeration)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *