मोहाली, 12 नवंबर
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और 7 करोड़ की रंगदारी मांगी है।
आप पार्टी के दिल्ली के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह को व्हाट्सऐप पर अज्ञात नंबर से एक कॉल आया और फिर उसी नंबर से धमकी भरा संदेश आया।जिसके बाद विधायक ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
विधायक जरनैल सिंह ने मोहाली के क्राइम ब्रांच थाने में शिकायत दर्ज करवाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 308(4), 351(2), 351(3), 351(4), 111(2) और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मामला दर्ज किया ।
अन्य खबरें जानें-
Kaithal में सांसद खेल महोत्सव का धमाकेदार आगाज, 11 खेलों में दिखेगा दम, 3 दिन तक चलेगा मुकाबला



