गुरुग्राम में अब सड़क किनारे और सर्विस लेन पर नहीं खड़े हो पाएंगे वाहन

ऑनलाइनड डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जाम से जूझ रही साइबर सिटी गुरुग्राम के लोगों को अब जल्द ही राहत मिल सकती है। गुरुग्राम के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त…

ऑनलाइनड डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जाम से जूझ रही साइबर सिटी गुरुग्राम के लोगों को अब जल्द ही राहत मिल सकती है। गुरुग्राम के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त केके राव ने सड़क किनारे और सर्विस लेन पर खड़े होने वाले वाहनों को जब्त करने के साथ उनके चालान काटने के आदेश जारी किए है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने अब शहर में टो क्रेन लगा दी है, जोकि बाजार और सड़क किनारे खड़े वाहनों को टो कर ट्रैफिक पुलिस के कार्यालय में ले जाएगी।

GGN

गुरुग्राम में लगातार लग रहे जाम को देखकर पुलिस आयुक्त ने यह कदम उठाया है। इस बारे में पुलिस आयुक्त केके राव का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के सभी कर्मचारियों की ड्यूटी अब शिफ्ट में लगाई जाएगी, जिससे उन पर स्ट्रेस कम हो सके। यदि फिर भी जरूरत पड़ी तो ट्रैफिक नियंत्रण के लिए और पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। देखने वाली बात ये होगी कि ट्रैफिक पुलिस की इस पहल के बाद गुरुग्राम के लोगों को जाम से कितनी मुक्ति मिल पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *