ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में बस में सफर करने वाले सोच समझ कर बस की सवारी क्योकि पंजाब रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर तीन दिन की हड़ताल पर चले गए है। सूत्रों का कहना है कि पंजाब रोड़वेज के कर्मचारियों ने ऐलान किया है यदि उनकी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो वो ट्रांसपोर्ट मंत्री के इलाके में धरना देंगे।
पनबस की हड़ताल के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पंजाब सरकार को भी भारी नुकासन हो रहा है।
पनबस के कर्मचारियों का कहना है कि उन्होने कई बार पंजाब सरकार के सामने अपनी मांगो को रखा है पर पंजाब सरकार ने उनकी मांगो पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है।


