ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की गिरदावरी के लिए आदेश जारी किए हैं।
शुक्रवार को कष्ट निवारण कमेटी की बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पांच जिलों में ओलावृष्टि से खराब फसलों की विशेष गिरदावरी होगी। इस ओलावृष्टि और बारिश से कुछ जिलों नामत: नूंह, पलवल, झज्जर, चरखी दादरी और भिवानी के कुछ भाग में फसलों में अधिक नुकसान होने का अनुमान है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में वीरवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का पता लगाने के लिए विशेष गिरदवारी करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री ने यह घोषणा गुरूग्राम में जिला लोक परिवाद समिति की मासिक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए की।

