कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में राहुल गांधी ने पूछा कब आएंगे अच्छे दिन ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- नागरिकता संशोधन विधेयक और मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली कर रही है, इस रैली में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- नागरिकता संशोधन विधेयक और मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली कर रही है, इस रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के  मुख्यमंत्री और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

पी चिदंबरम ने साधा बीजेपी पर निशाना

 

इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि, 6 महीने में मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है और मोदी सरकार के मंत्रियों को कुछ नहीं पता कि क्या करना चाहिए।

Priyanka Gandhi

 

प्रियंका ने बोला बीजेपी पर हमला

रैली में मोदी सरकार के खिलाफ करारा हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, देश एक आंदोलन से अभी उभरा है, बीजेपी सरकार के 6 सालों के राज के बाद जीडीपी पाताल में पहुंच चुकी है। छोटा व्यापारी बीजेपी से नाखुश है। बीजेपी ने तो 4 करोड़ नौकरियां ही नष्ट कर दी हैं। बीजेपी है तो100 रुपये प्याज़ मुमकिन है, 15000 किसानों की आत्महत्या भी मुमकिन है।

मेरे नेता राहुल गांधी-

इससे पहले प्रियंका गांधी ने रामलीला मैदान की रैली में अपने भाषण की शुरुआत मेरे नेता राहुल गांधी से की थी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *