अंबाला में किया गया कांवड़ियों के ठहरने का खास इंतेज़ाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– अंबाला के संत निवास में शिव भक्तों का आना-जाना जारी है। 21 फरवरी को आने वाले पर्व महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– अंबाला के संत निवास में शिव भक्तों का आना-जाना जारी है। 21 फरवरी को आने वाले पर्व महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से कावड़ लेकर कावड़िये अंबाला से होकर जा रहे है व् अंबाला के संत निवास पर कुछ देर विश्राम कर रहे है। ज्यादातर कावड़िये पंजाब के ही है।

Image result for Kanwariye

DJLIYFÔ½FS ¨FPXF³FZ ¦FFZ»FF ªFF°FZ IYFÔ¶FdO¹FF Ü ªFF¦FS¯F

बतादें महशिवरात्रि हिन्दुओं के सबसे बड़े पर्वो में से एक माना जाता है। इससे पहले कई प्रदेशो के शिव भक्त हरिद्वार व् ऋषिकेश से गंगाजल लेकर आते है व् अपने-अपने शहर में पहुंचकर शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ाते है। शिव भक्तो का मानना है कि, ऐसा करने से भगवान् शिव प्रसन्न होते है। ज्यादातर कावड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल ही यात्रा करते है और वहीं शिव भक्तों ने भी जगह-जगह कावड़ियों के ठहरने के लिए शिविर लगाए हुए है, जहाँ पर इनके नहाने व् खाने-पीने की पूरी व्यवस्था है।

शिव भजन गाते व् भोले नाथ के जयकारे लगाते कावड़िये जहाँ से भी निकलते है, वहां सारा माहौल शिवमय हो जाता है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों ने बताया कि, वह पंजाब से है औक हरिद्वार से पैदल जल लेकर आ रहे हैं और 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अपने शहर पहुंचकर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाकर अपनी यात्रा समाप्त करेंगे।

वही दूसरी और सनातन धर्म के प्रधान मुकेश मोहन सहगल ने बताया कि, यह शिविर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगाया गया है, जिसमें दूर-दूर से कावड़िए आकर रुक रहे हैं। कावड़ियों की सेवा के लिए शिविर में सभी व्यवस्थाएं, जैसे-  भोजन की व्यवस्था,दवा की व्यवस्था,नहाने धोने की व्यवस्था की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *