South Africa: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंगः 10 की मौत, कईं घायल

 South Africa Firing: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के जोहान्सबर्ग में रविवार को अंधाधुंध फायरिंग हुई. इसमें 10 लोगों की जान और 10 से अधिक लोगों…

 South Africa Firing:

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के जोहान्सबर्ग में रविवार को अंधाधुंध फायरिंग हुई. इसमें 10 लोगों की जान और 10 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. जोहानिसबर्ग के पश्चिम में स्थित बेकर्सडाल टाउनशिप में यह घटना हुई. गोलीबारी के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. बंदूकधारियों ने एक अवैध शराबखाने में घुसकर बिना किसी चेतावनी के भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं. पुलिस के पास हमले को लेकर कोई खास जानकारी नहीं है.

South Africa दो गाड़ियों में आए थे हमलावर-

पुलिस ने एक बयान में कहा कि दो गाड़ियों में सवार हमलावरों ने शराबखाने में मौजूद लोगों पर गोलियां चलाईं. घटनास्थल से भागते समय भी अंधाधुंध फायरिंग करते रहे. (South Africa) प्रांतीय पुलिस आयुक्त मेजर जनरल फ्रेड केकाना ने एसएबीसी टेलीविजन से कहा कि मृतकों में एक ड्राइवर भी शामिल था.

 गोली चलाने वालों का कोई पता नहीं-

पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही आपातकालीन सेवाओं ने घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया. गोलीबारी में घायल हुए लोगों में से कुछ की हालत गंभीर है. पुलिस हमले की जांच कर रही है. अभी तक किसी संदिग्ध या मकसद का पता नहीं चल पाया है.

दक्षिण अफ्रीका में इसी महीने दूसरी गोलीबारी-

दक्षिण अफ्रीका में यह इस महीने की दूसरी बड़ी गोलीबारी की घटना है. हालिया घटना के बाद से ही देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. बेकर्सडाल टाउनशिप में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की बात सामने आई है. गौरतलब है कि दिसंबर महीने की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया के पास गोलीबारी की घटना हुई थी. यहां एक हॉस्टल में बंदूकधारियों के हमले में तीन साल के एक बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी.

अन्य खबरें जानें-

Punjab: पाकिस्तान की पंजाब में दहशत की योजनाः पंजाब पुलिस ने आतंकि मद्दगार पकड़ा, पठानकोट में हमले की साजिश…

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

https://www.youtube.com/live/XjV5mWQrprc?si=oXg6GbUZzAWcvm_5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *