Sourav and Ranka granted bail: मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई, तिरंगा फहराने के विवाद पर गरमाई सियासत

दिल्ली :  आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सौरव और रांका की रिहाई पर उन्हें हार्दिक बधाई दी…

दिल्ली :  आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सौरव और रांका की रिहाई पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक तीखा पोस्ट साझा करते हुए सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लिखा, “ये सिर्फ आपकी रिहाई की बधाई नहीं है, आज़ाद भारत में तिरंगा फहराने के आरोप में जेल भेजने वाली तानाशाही सत्ता कितना नीचे गिर चुकी है, उसको एक्सपोज़ करने की हिम्मत के लिए बधाई है। इतिहास में आप दोनों का नाम अमर रहेगा, ऐसे देशभक्तों के रूप में जिन्होंने रावण की आसुरी शक्तियों को ललकारा है।” सीजेपी के नेता अजिंक्य शिंदे ने भी दोनों साथियों की रिहाई पर तिरंगे का इमोजी शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। दरअसल, सीजेपी लगातार यह आरोप लगाती रही है कि दोनों युवाओं को सिर्फ तिरंगा फहराने के जुर्म में जेल की सलाखों के पीछे डाला गया था।

मजिस्ट्रेट के सामने पेशी और जमानत की प्रक्रिया पूरी

न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर सौरव और रांका को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत में उनके जमानतदारों के जरूरी दस्तावेज विधिवत जमा किए गए। गौरतलब है कि जंतर-मंतर के गैर-अधिसूचित विरोध स्थल में कथित तौर पर प्रवेश करने और शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड का उल्लंघन करने के आरोप में दोनों को हिरासत में लिया गया था। 14 अक्टूबर को शुरुआती कार्रवाई के तहत उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जिसके बाद अदालत ने 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ा दी थी। आज हिरासत की अवधि पूरी होने पर उन्हें आखिरकार कानूनी प्रक्रिया के तहत जमानत मिल गई।

अभिजीत दीपके हुए भावुक 

सौरव और रांका की जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों और सहयोगियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान अभिजीत दीपके दोनों की रिहाई पर बेहद भावुक नजर आए। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिनेता रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके जरिए दीपके ने जेल से रिहाई के बाद के अपने जज्बातों और संघर्ष के सफर को बयां किया है।

अरविंद केजरीवाल का समर्थन

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी दोनों कार्यकर्ताओं की रिहाई पर अपना समर्थन जताया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आशुतोष और सौरव को बेल मिलने पर बहुत बधाई। ऐसे ही देश के लिए संघर्ष करते रहो, पूरा देश आपके साथ है।” इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से विरोध प्रदर्शनों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और युवाओं की गिरफ्तारी को लेकर बहस तेज हो गई है।

अन्य खबरें जानें –

 Major announcement by Delhi Capitals : ਸਾਬਕਾ ਲੈੱਗ ਸਪਿਨਰ ਅਮਿਤ ਮਿਸ਼ਰਾ ਬਣੇ ਟੀਮ ਦੇ ਨਵੇਂ ਸਪਿਨ ਗੇਂਦਬਾਜ਼ੀ ਕੋਚ

न्यूज़ अपडेट्स के लिए LIVING INDIA NEWS 24/7 LIVE के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *