Sonu Nigam News in HIndi: मशहूर गायक सोनू निगम ने अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया पर हो रही धोखाधड़ी से सावधान रहने का आग्रह किया है. हाल ही में उन्हें पता चला कि कुछ लोग उनके नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं और उनकी प्रबंधन टीम का हिस्सा होने का दावा कर रहे हैं. सोनू ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और प्रशंसकों से सावधान रहने को कहा.
सोमवार रात अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट में सोनू ने लिखा, ‘मुझे पता चला है कि कोई मेरी पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहा है. मेरी टीम ने कभी किसी से संपर्क नहीं किया. अगर कोई मेरे प्रबंधन से होने का दावा करता है और आपसे बात करता है, तो सावधान रहें!’ सोनू ने यह भी स्पष्ट किया कि वह पिछले आठ वर्षों से एक्स पर सक्रिय नहीं हैं.
इसके बावजूद उनके नाम से कई फर्जी अकाउंट चल रहे हैं, जो भ्रामक और विवादास्पद सामग्री फैला रहे हैं. सोनू ने उन लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने यह समस्या उनके ध्यान में लाई. उन्होंने लिखा, ‘मेरे परिवार, आप सभी प्रशंसकों का शुक्रिया, जो मेरे साथ हैं और इस मुद्दे को समझ रहे हैं.’
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live




