Ramban Disaster News in Hindi: जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) ने मंगलवार को भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन से हुई तबाही के बाद जमीनी स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. पिछले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का प्रभावित क्षेत्रों का यह दूसरा दौरा था. सोमवार को उन्होंने श्रीनगर से सड़क मार्ग से यात्रा की और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के सबसे अधिक प्रभावित मारुग-केला मोड़ क्षेत्र का दौरा किया.
(Ramban Disaster: People in Ramban stopped CM Omar Abdullah’s car and asked for help news in hindi)
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को तीसरे दिन भी बंद रहा। अब्दुल्ला अपने राजनीतिक सलाहकार नासिर असलम वानी के साथ आज सुबह हेलीकॉप्टर से रामबन के चंद्रकोट क्षेत्र पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के लिए तुरंत भूस्खलन प्रभावित सेरी के लिए रवाना हो गए.
मुख्यमंत्री कई प्रभावित परिवारों से मिलने गए और उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान मुख्यमंत्री अब्दुल्ला के साथ जिला विकास परिषद के चेयरमैन शमशाद शान और बनिहाल के विधायक सज्जाद शाहीन भी मौजूद थे.
बाद में मुख्यमंत्री नुकसान का आकलन करने के लिए रामबन बाजार के लिए रवाना हो गए. अधिकारियों के अनुसार अब्दुल्ला अन्य बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे. मुख्यमंत्री ने रामबन बाजार जाते समय अपना वाहन रुकवाया और लोगों की बात धैर्यपूर्वक सुनी तथा उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



