ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए तमाम राजनीतिक दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने के लिएन पीएम मोदी रैलियां कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस की ओर से हरियाणा में होने जा रही सोनिया गांधी की एकमात्र रैली भी रद्द हो गई है।
अब इस रैली को सोनिया की जगह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज यानि शुक्रवार को हरियाणा में दो रैली करेंगे। दूसरी ओर अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
