ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत के पूर्व सेना अध्यक्ष और केंद्रीय सड़क परिवहन, राज्यमंत्री वीके सिंह ने राहुल गांधी के पीएम मोदी पर किए गए बयान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, ऐसे बयानों के कारण आज राहुल गांधी बेरोजगार है। राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए वीके सिंह ने यह भी कहा कि कुछ नेता लंबे समय के बाद भी परिपक्व नहीं होते। इसके अलावा वीके सिंह ने शाहीन बाग से लेकर दिल्ली चुनाव तक विपक्ष पर तीखे प्रहार किए।
शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन, राज्यमंत्री वीके सिंह यमुनानगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए दिल्ली चुनावो और अन्य मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी की। शाहीन बाग पर वीके सिंह ने कहा की वामपंथी दल सरकार को उकसाना चाहते हैं और फिर उस उकसाहट का फायदा उठाना चाहते हैं। मगर सरकार बिल्कुल सही चल रही है।
दिल्ली चुनावों में केजरीवाल के एक बयान कि “बीजेपी के पास सीएम का चेहरा ही नही है” पर वीके सिंह बोले कि भारतीय जनता पार्टी की यह पद्धति रहती हैं कि वह जीत के बाद ही सलाह मशवरा करके मुख्यमंत्री का चेहरा चुनती है। पिछली बार किरण चौधरी को सीएम का चेहरा बनाया गया था मगर जब जब बीजेपी अपनी पद्धति पर चली है हमेशा कामयाबी मिली है।
राहुल गांधी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर बेरोजगारी और बढ़ाने के आरोप लगाए थे। पर वीके सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, इसी कारण राहुल गांधी भी अभी तक बेरोजगार हैं। वीके सिंह ने यह भी कहा कि, कुछ लोग लंबा समय बीत जाने के बाद भी परिपक्व नहीं होते उनका इशारा राहुल गांधी की तरफ ही था।



