दिल्ली चुनाव BREAKING : गिरिराज सिंह पर EC ने मांगी रिपोर्ट, पैसा बांटने का आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज 8 फरवरी है और दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज 8 फरवरी है और दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारे देखने को मिल रही है,चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे, अभीतक दिल्ली में दोपहर 12.30 बजे तक 24.18 फीसदी वोटिंग हुई हैं।दिल्ली में पिछले 4 घंटों की वोटिंग ट्रेंड देखें तो लोकसभा चुनाव के मुकाबले इसबार कम लोग वोट डाल रहे हैं।

पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोलीं सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि, कांग्रेस, पार्टी ने कैसा प्रदर्शन किया है इस बात का फैसला दिल्ली की जनता करेगी। सोनिया ने कहा कि पार्टी के प्रदर्शन के बारे में अभी से कुछ कहा नहीं जा सकता है।

 

गिरिराज सिंह पर EC ने मांगी रिपोर्ट

दिल्ली में हो रहे मतदान के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर पैसे बांटने के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। चुनाव आयोग ने इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है, बतादें कि, आप सांसद संजय सिंह ने गिरिराज सिंह पर रिठाला में कुछ लोगों के बीच पैसा बांटने का आरोप लगाया था।
giriraj singh

 

जानिए किस-किस ने वोट डाला

कांग्रेस नेता अजय माकन ने वोट डाला, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मतदान किया,बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी अपना वोट डाल, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने वोट डाला, दक्षिणी दिल्ली के चितरंजन पार्क में 110 साल की एक महिला ने वोट डाला है, महिला का नाम कालीतारा मंडल है, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी ने निर्माण भवन में वोट डाला, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ राष्ट्रपति भवन में मौजूद राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में वोट डाला, चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अल्का लांबा ने वोट डाल दिया है और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ने भी अपनी मां का आशीर्वाद लेकर वोट डाल दिया है। साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर और बीजेपी नेता राम माधव ने वोट डाला, यमुना विहार में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने अपनी मां,और पत्नी संग वोट डाला

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *