ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू कश्मीर में टेरिटोरियल आर्मी सेना का जवान मंजूर अहमद बेग ईद की छुट्टी मनाने के लिए घर आया था | तभी आतंकियों ने जवान के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी | जिसके बाद मौका देखकर आतंकी वहां से रफ्फूचक्कर हो गए | बता दे घटना दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले की है | घटना होने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया |
जवान मंजूर अहमद इन दिनों शोपियां में 34 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ तैनात था | आपको पता होगा पिछले साल भी आतंकियों ने पूँछ के जवान औरंगजेब जो कि ईद की छुट्टी मनाने के लिए घर आया था जिसका आतंकयों ने अपहरण कर बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी थी।


