लापता पायलट आशीष तंवर का नहीं मिला कोई सुराग, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पलवल के बेटे पायलट आशीष तंवर को लापता हुए 72 घंटे बीत चुके हैं | लेकिन अभी तक लापता पायलट की कोई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पलवल के बेटे पायलट आशीष तंवर को लापता हुए 72 घंटे बीत चुके हैं | लेकिन अभी तक लापता पायलट की कोई खबर नहीं मिल पाई है | बता दें कि आशीष ने विमान में उड़ान भरी थी तो उनकी पत्नी संध्या का रेडार से संपर्क टूट गया तभी से विमान लापता है |

PILOT MISSING

उसकी पत्नी सन्ध्या वायु सेना में रेडार ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है और उस समय वो ड्यूटी पर ही थी फिलहाल पूरा गांव दीघोट और परिवार आशीष के लापता होने के शोक में डूबा हुआ है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है |वही पायलट की मां ने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द अपने बेटे को खोजने की मांग की है | वहीं दूसरी तरफ आशीष के चाचा शिवनारायण तंवर ने बताया कि मदद तो मिल रही है लेकिन सरकार की तरफ से कोई आउटपुट निकल कर नहीं आया है |

PILOT MISSING

विमान अगर क्रैश होता तो मलबा तो मिलता अभी तक विमान का पता ही नहीं चला है | आखिरी लोकेशन चीन की तरफ पायी गयी है तो सरकार चीन सरकार से बात करे | अभी तक सरकार ने चीन से बातचीत नहीं की है अगर की है तो हमें सूचना नहीं दी है | हमारी सरकार से मांग है सरकार चीन से बात करे |

PILOT MISSING

सर्च अभियान को बढ़ाये | वहीं दूसरी तरफ लापता पायलट के परिवार ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की |पायलेट आशीष तंवर के चाचा शिवनारायण तंवर ने कहा कि रक्षा मंत्री ने पायलट की तलाश का आश्वासन दिया | उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के पास चीन सीमा से आशीष का विमान लापता हुआ है और सोमवार से लापता पायलेट आशीष तंवर पलवल के दीघोट गांव के रहने वाले हैं |

PILOT MISSING

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *