ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कलाकार सलमान खान को काले हिरण के शिकार के मामले में पांच साल की सजा मिली है। जिस कारण उन्होने अपनी पहली रात जेल में गुजारनी पड़ी। सलमान को सजा सुनाए जाने के बाद बॉलीवुड में उनके दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर उनके प्रंशसकों को काफी बड़ा झटका लगा है।
वहीं दूसरी तरफ एक शख्स ने अपनी खुशी जताई है। बता दें कि एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी सोफिया हयात ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर अपनी खुशी जताई है। सोफिया ने सलमान की तस्वीर के साथ अपना एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। उन्होने लिखा कि आखिर में सभी को अपने कर्मों की सजा मिलती ही है।
हर किसी को ये लगता है कि सलमान खान बॉलीवुड को कंट्रोल करते है जिस कारण वो उनके खिलाफ बोलने से ड़रते है। साथ ही सोफिया ने भी कहा कि सलमान को आज के युवा अपना आदर्श समझते है उन्हें ऐसा करने से पहले सोचना चाहिए था। खैर उन्हें बहुत खुशी है कि सलमान को जेल में जाना पड़ा है।
https://www.instagram.com/p/BhMo5MoF-0S/?taken-by=sofiahayat
वहीं दूसरी तरफ उन्होने ये भी कहा कि कानून के इस फैसले के बाद गरीबों के लिए न्याय की उम्मीद जगी है। इतना ही नहीं सोफिया हयात ने सलमान की तस्वीर को भी शेयर किया जिसमें उन्होने guilty लिखा है और साथ ही being human में से being काटकर no more human लिखा। बता दें कि सोफिया हयात बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी है इस दौरान सलमान के साथ उनकी काफी बहस हुई थी।


