ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लगभग बीस साल पुराने केस काला हिरण शिकार मामले पर पांच अप्रैल को सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई गई। पर इस केस में शामिल सैफ अली खान,. तब्बू ,नीलम को बरी कर दिया गया है। सलमान खान को जोधपुर की सेंशन कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें सीधा जेल भेज दिया गया था।
सलमान खान ने अपनी पहली रात जेल में गुजारी। पर इस समय वो काफी बैचेन नजर आए जिससे साफ पता चल रहा था कि वो जेल से बाहर आने के लिए कितने बैचेन है। जिस कारण सलमान रात के करीब 12:30 बजे बैरक में टहलते हुए नजर आए। रात को उन्होने खाना भी नहीं खाया।
हालांकि उनके परिवारवालों ने जेल की कैटिन में 400 रूपए जमा करवा दिए थे ताकि वो अपनी पंसद का खाना खा सकें। पर उन्होने खाना नहीं खाया। जेल में बंद सलमान खान काफी परेशान लग रहे थे। जेल में अपनी पहली रात के दौरान वो काफी समय जागते ही रहे और सुबह वो करीब 6:30 बजे जाग गए।
सूत्रो की मानें तो उन्होने रात को जेल के कपड़े पहनने से भी इंकार कर दिया था और वो रातभर एक ही कपड़ों में रहे। गौरतलब है कि आज सलमान के वकील ने जोधपुर कोर्ट में जमानत याचिका दायर की। जिसका फैसला कल सुनाया जाएगा।



