सोशल मीडिया में वायरल हो रही मासूम बच्चों के साथ हैवानियत की वीडियो, देखकर कांप जाएगी रूह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बेरहमी से बच्चे की पिटाई का ये कोई पहला मामला नहीं है । इससे पहले भी कई वारदातें सामने आ चुकी है ।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बेरहमी से बच्चे की पिटाई का ये कोई पहला मामला नहीं है । इससे पहले भी कई वारदातें सामने आ चुकी है । लेकिन समाज फिर भी इंसानियत छोड़ कर हैवानियत की हदें पार कर रहा है । आए दिन सोशल वीडियो पर कोई न कोई मासूम की पिटाई का वीडियो सामने आ रहा है ।

बीते साल चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में पाँच साल की बच्ची की शरारत और चॉकलेट की जिद करने पर ऐसा काम किया है, जिससे पूरी मानवता शर्मसार हुई है। दरअसल सौतेली माँ ने बच्ची को पहले एक बोरी में भर दिया उसके बाद उसकी जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बारे में जानकर आज भी यक़ीनन आपकी रूह काँप जाएगी। आप सोच में पड़ जायेंगे कि कोई कैसे ऐसा एक मासूम के साथ कर सकता है। इस खबर को प्रमुखता से लिविंग इंडिया न्यूज ने 5 दिसंबर 2017 को दिखाया था । जिसके बाद से पुलिस ने सौतेली मां पर कड़ी कार्रवाई की थी ।

इसके बाद लिविंग इंडिया न्यूज के पास सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो पहुंचा था । जिसमे एक मासूम की पढ़ाई के लिए उसकी मां बेरहमी से कर रही थी । लिविंग इंडिय़ा न्यूज ने इस वायरल वीडियो को प्रमखता से दिय़ा था । इसके लिए लिविंग इंडिया न्यूज ने दर्शकों की राय फोन लाइन के जरिए भी ली थी । जिसकी भारत भर से आए फोनकॉल में इस वीडियो की में हो रही वारदात की निंदा की गई थी ।

राजस्थान के नवलगढ़ में एक सौतेली मां ने कई दिनों तक अपनी मासूम बेटी को पहले कई दिनों तक खाना नहीं दिया । खाना दिया तो उसकी पिटाई करती रही है । अब उसे मरने के लिए खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया ।

अब जो मामला आपको हम दिखाने जा रहे हैं । वो काफी दिल दहला देने वाला है । यह वीडियो बीते साल के जनवरी माह का बताया जा रहा, जब दिल्ली में एक परिवार में घरेलू कल्ह बढ़ने लगी तो पति ने पत्नी की निगरानी के लिए सीसीटीवी घर में लगा दिए । लेकिन पत्नी चलाक थी जो बार-बार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को फोरमेट कर देती थी । लेकिन एक दिन सामने आया कि मासूम बच्चे को उसकी मां सिढियों से फैंक रही है । यह तब हुआ जब शक के आधार पर एक इंजीनियर से पीड़ित पति ने सीसीटीवी से जुडे पुराने फुटेज को निकाला । तब वह देख हक्का-बक्का रह गया की उसकी पत्नी फर में झगड़ा तो करती ही है । साथ में बच्चे पर भी बेरहमी से बार करती है और मासूम की सिढीयों से फैंकने पर मौत हुई है ।

अब एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है । जब एक मासूम को उसकी मां की कोहनी लगती है तब वो रोता है और उसकी मां उसको रोता देख माफी मांगती है, लेकिन दोस्ती का हाथ बढाने पर भी वो बच्चा माफ नहीं कर रहा । लेकिन जब उसको एहसास हुआ कि उसकी मां को दर्द होगा तो मां के हक में दोस्त बन गया इन तमाम वीडियो ने इंसानियत को शर्मसार कर मां की ममता को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है और समाज के आधार को कहीं न कहीं कमजोर बना दिया है ।

Watch Video

https://youtu.be/XfY99XPEiZ0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *