श्रीदेवी के निधन पर भी राजनीति करने से पीछे नहीं हटी कांग्रेस !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपनी दमदार अदाओ और अभिनय से देश दुनिया के करोडो लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपनी दमदार अदाओ और अभिनय से देश दुनिया के करोडो लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं रही है। दुबई में दिल का दौरा पड़ने के कारण 54 वर्षीय अभिनेत्री के निधन के बाद बॉलीवुड जगत सदमे में है।

sridevi

ट्वीट कर अपना दुख प्रगट कर रहे है। इसी बीच एक ट्वीट काफी विवादों में घिर गया है। बता दें कि कांग्रेस अधिकारिक के ट्विटर हैडल से किया गया ट्वीट काफी ट्रोल किया गया जिस कारण उस ट्वीट की उस लाइन को ट्वीट से हटाना पड़ गया।

tweet

दरअसल कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि हमें श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर दु:ख है। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री थीं। एक दिग्गज अदाकारा के रूप में वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। उनके प्रंशसकों के प्रति के हमारी गहरी संवेदनाएं है। इसके बाद उन्होने कहा कि उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्म श्री दिया गया था। कांग्रेस के द्धारा  लिखी गई आखिरी लाईन विवादों में घिर गई।

ट्वीटर युजर्स ने कांग्रेस को कहा कि वो किसी की मौत पर राजनीति ना करें। किसी दिग्गज कलाकार के लिए ये लाईन लिखना जरूरी नहीं था। इसके इलावा एक युजर ने यहां तक कह दिया कि किसी की मौत पर राजनीति ना करें। क्या आप लोगों में मानवता नाम की चीज नहीं, शेम ऑन यू कांग्रेस। इस तरह की प्रक्रिया मिलने के बाद कांग्रेस ने ट्वीट की उस लाईन को हटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *