तो क्या सांगवान खाप के प्रधान छोड़ देंगे BJP का साथ ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव दहलीज पर हैं। राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव दहलीज पर हैं। राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और 2014 में भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ऩे वाले सांगवान खाप के प्रधान सोमबीर सांगवन भाजपा पार्टी का अलविदा कह सकते हैं। दादरी विधानसभा से अंतर्राष्ट्रीय रेसलर बबीता फोगाट को प्रत्याशी घोषित करने के बाद सोमबीर सांगवान द्वारा कार्यकर्ताओं संग चर्चा करते हुए निर्णय लिया है।


दअसल, सोमवार को भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद सोमबीर सांगवान ने अपने दादरी स्थित कार्यालय में समर्थकों की बैठक ली। सोमबीर सांगवान ने कहा कि, पार्टी हाईकमान ने बबीता फोगाट को प्रत्याशी बनाकर सांगवान खाप के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को भी निराश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *