नदी के माध्यम से पाकिस्तान से आई 30 करोड़ की हेरोइन !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशा तस्करी का मामला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ सख्त से सख्त…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशा तस्करी का मामला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस विभाग को आदेश दिए हुए है। पुलिस ने भी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए इस तरह के तस्करों पर नजर बनाई रखी हुई है। इसके बावजुद भी नशा तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे है और नए नए तरीके से तस्करी कर रहे है।

heroin

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने तस्करी करने के लिए नया तरीका अपनाया फिर भी वो पुलिस की मुस्तैदी नजर से बच नहीं पाए। बता दे कि फिरोजपुर में पुलिस ने मुस्तैदी से तस्करों को पकड़ लिया। मिली जानकारी अनुसार तस्कर नदी के माध्यम से प्लास्टिक की बोतलों में हेरोइन को डाल कर पानी के माध्यम से तस्करी की जा रही थी। पर पुलिस ने तस्करों की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और करीब 6 किलो हेरोइन को अपने कब्जे में कर लिया। वहीं दूसरी तरफ इस पकड़ी हुई हेरोइन की बाजार में कीमत 30 करोड़ बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *