ससुरालवालों ने की अपने ही जवाई की निर्मम हत्या !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फाजिल्का से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर ससुरालवालों ने अपने जवाई की निर्मम हत्या कर दी। मिली जानकारी अनुसार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फाजिल्का से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर ससुरालवालों ने अपने जवाई की निर्मम हत्या कर दी। मिली जानकारी अनुसार दिलबाग सिंह की पत्नी पिछले 6 महीने से अपने मायके रह रही थी और वो अपनी पत्नी को मिलने के लिए कई बार उसके घर जाया करता था। इस बार भी वो अपनी पत्नी से मिलने के लिए आया था।

dead

पर इस दौरान किसी बात पर उसकी पत्नी के घरवालों के साथ बहस हो गई और ये बहस इतनी बढ़ गई की मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दिलबाग के सिर पर चोट लग गई जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ दिलबाग की पत्नी का कहना है कि उसके पति की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और जब वो उससे मिलने के लिए आया था तो उसने बिना किसी बात के बहस शुरू कर दी जिसके बाद ये हंगामा शुरू हो गया।

murder

साथ ही मृतक के परिवारवालों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *