यमुनानगर, 17 सितंबर
यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल-2 की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।टीम ने इसी के तहत गुलाब नगर कैंप से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 264 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत 10 लाख रूपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
खुफिया जानकारी के तहत की कार्रावई
यमुनानगर एंटी नारकोटिक्स सेल-2 को खुफिया जानकारी मिली थी कि गुलाब चंद नगर में एक युवक नशील पदार्थ लेकर घूम रहा है, वह बेचने की फिराक में है।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुलाब चंद नगर अर्जुन के रूप में हुई।
आरोपी पर पहले भी 3 मामले दर्ज
पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी पर पहले भी NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज है। आरोपी इस समय जमानत पर बाहर आया हुआ है।पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड हासिल करेगी। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आया था औऱ इसे कहां सप्लाई करने वाला था।पुलिस आरोपी की संपत्ति की भी जांच करेगी।



