पंजाब में आज लॉन्च होगी स्मार्ट कार्ड स्कीम, CM Capt. मोहाली से करेंगे शुरुआत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह वीरवार को मोहाली में डिपो होल्डर्स को 40 करोड़ रुपए की कमीशन के चेक भेंट करेंगे और पूरे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह वीरवार को मोहाली में डिपो होल्डर्स को 40 करोड़ रुपए की कमीशन के चेक भेंट करेंगे और पूरे सूबे के लिए पायलेट प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे। इसके तहत राशन कार्ड धारकों को मिलने वाला राशन ई–पोज मशीनों के जरिए आवंटित किया जाएगा। यह जानकारी फूड एंड सप्लाई मिनिस्टर भारत भूषण आशु ने दी है। उन्होंने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह 25 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 1 अप्रैल 2016 से बनती कमिशन चेक के जरिए जारी करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि सूबे में पहले 2-3 जिलों में ई–पोज मशीनों के जरिए राशन बांटने का ट्रायल किया गया था, जिसकी सफलता के बाद उसे पूरे सूबे में लाॅन्च किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री आशु ने बताया कि सूबे में 35 लाख 3 हजार कार्ड धारक हैं, जिन्हें 16691 डिपो होल्डर सरकारी राशन का आवंटन करते हैं। वहीं लुधियाना जिले में 3 लाख 85 हजार कार्ड धारक और 1800 डिपो होल्डर्स हैं।

Watch Video

https://youtu.be/WIRaev7qPuU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *