ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मशहूर गायक प्रीत बराड काफी मुश्किलों में फंस गए है। बता दें कि अदालत ने उनको भगौड़ करार कर दिया है जिसके बाद उनको मुश्किलें काफी बढ़ गई है।
बता दें कि प्रीत बराड़ पर लाखों रुपए के मामले में धोखाधड़ी का मामले का दोष लगा है और ये लाखों रुपयों की धोखाधड़ी जमीन को लेकर बताई जा रही है।
कहा जा रहा है कि कोर्ट ने बराड़ को भगौड़ा ऐलान करने से पहले उनको अदालत में पेश होने के लिए समय दिया था पर वो पेश नहीं हुए जिस कारण उनको भगौड़ा करार कर दिया गया। इसके बाद उनकी कभी गिरफ्तारी की जा सकती है।


