Rajasthan Bus Accident: यात्रियों से भरी स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त; 3 यात्रियों की मौत, कई घायल

Rajasthan Bus Accident News: राजस्थान के राजसमंद जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. अहमदाबाद से भीलवाड़ा जा रही एक स्लीपर बस भावा…

Rajasthan Bus Accident News: राजस्थान के राजसमंद जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. अहमदाबाद से भीलवाड़ा जा रही एक स्लीपर बस भावा बस स्टैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 24 से अधिक लोग घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को पास के आरके अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने दो मरीजों को उदयपुर रेफर कर दिया. फिलहाल पुलिस ने बस को किनारे कराकर राजमार्ग पर यातायात बहाल करा दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनका मौके पर ही उपचार कर वापस भेज दिया गया. तीनों मृतकों के शव मुर्दाघर भेज दिए गए हैं. प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर चिकित्सा विभाग की टीम भी अलर्ट मोड पर है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह एक निजी बस है जो सुबह तेज गति से कांकरोली थाना क्षेत्र से गुजर रही थी. बस स्टैंड के पास से गुजरते समय चालक को नींद आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. बस में सो रहे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

इस हादसे में बस में सो रही सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को एक तरफ हटवाकर यातायात सुचारु किया है. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने पर जिला चिकित्सालय में तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *