Germany News: जर्मनी के हैम्बर्ग सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, 12 घायल…कई की हालत गंभीर

Germany News: जर्मनी के हैम्बर्ग सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक महिला ने कई लोगों पर चाकू से हमला किया. जिसमें कम से कम…

Germany News: जर्मनी के हैम्बर्ग सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक महिला ने कई लोगों पर चाकू से हमला किया. जिसमें कम से कम 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है. हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के तुरंत बाद पूरे स्टेशन को घेर लिया है.

स्थानीय मीडिया के अनुसार, शुक्रवार शाम हैम्बर्ग रेलवे स्टेशन पर चाकू से हुए हमले में लगभग 14 लोग घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 3 पीड़ितों की हालत गंभीर है और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि 8 लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

स्थानीय पुलिस ने हमले की पुष्टि की और कहा कि 39 वर्षीय महिला संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, आरोपी महिला की पहचान और हमले के पीछे के मकसद के बारे में अभी तक कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास सतर्क रहने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है. प्रशासन ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. हैम्बर्ग अग्निशमन सेवा ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *