न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : छोटे परदे पर आने वाले सीरियल ‘बालवीर’ में ‘भयंकर परी’ का किरदार निभाकर फेमस हुई एक्ट्रेस शमां सिकंदर फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
परदे के बाहर भी शमां की फोटो सोशल साइट्स पर खूब लाइक किए जाते हैं।
एकबार फिर शमां ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर करके रातोंरात पॉपुलर हो चुकी हैं।
शमां की तस्वीरों को यूजर्स लाइक कर रहे हैं और हर कोई उनके हुस्न की तारीफ कर रहा है।
वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर एक्टिविटी से फैन्स को रूबरू कराती रहती हैं।
शानदार फिगर की मालकिन शमां ने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी।
मॉडलिंग के दौरान उन्हें कई म्यूजिक वीडियो में काम करने का मौका मिला।
म्यूजिक वीडियो में काम करने के बाद उन्हें काफी शोहरत भी मिली।
शमां ने ‘ये मेरी लाइफ है’ और ‘सेवन’ टीवी सीरियल्स से काफी शोहरत बटोरी है।
इसके साथ ही उन्होंने ‘प्रेम अगन’, ‘मन’, ‘अंश’, ‘धूम धड़ाका’ फिल्मों में भी अभिनय किया है।
आपको बता दें कि शमां मानसिक बीमारी से भी पीड़ित रह चुकी हैं, लेकिन अब स्वस्थ हैं।
फिलहाल शमां का सारा ध्यान टीवी सीरियल्स और फिल्मों पर है।
इसके अलावा वो फिटनेस पर भी काफी ध्यान दे रही हैं। शमां को देखकर कहा जा सकता है कि वो जितनी खूबसूरत हैं, उतनी शानदार शख्सियत भी हैं।

