News Desk/Living India : लुधियाना में चार लुटेरे पिस्तौल की नोंक पर पेट्रोल पंप मालिक से 19,500 रुपए लूटकर फरार हो गए |
* 4 लुटेरों ने बनाया पेट्रोल पंप को निशाना
* लुटेरों ने पंप मालिक से लूटे 19,500 रुपए
लुधियाना में लुटेरे पिस्तौल की नोंक पेट्रोल पंप मालिक से 19,500 रुपए लूटकर फरार हो गए, पंप मालिक ने बताया कि लुटेरे मुंह पर कपड़ा बांध कर आए थे और लुटेरों ने तेल भरवाने आए ट्रक ड्राइवर से भी नकदी लूटने की वारदात को अंजाम दिया |
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंप मालिक के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है
