सिरसा : पुलिस ने 5 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 6 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: सिरसा पुलिस ने जलालआणा थाना क्षेत्र में 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 6 किलो 500 ग्राम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: सिरसा पुलिस ने जलालआणा थाना क्षेत्र में 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 6 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 68 हजार की नकदी भी बरामद की है। आरोपी राजस्थान से नशे की खेप लेकर सिरसा में सप्लाई करने के लिए पहुंचे थे। फिलहला पुलिस आरोपियों का रिमांड लेकर नशे के असल सौदागरों तक पहुंचने की कोशिश करेगी।

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

वहीं बहादुरगढ़ पुलिस और बदमाशों के बीच जसौरखेड़ी गांव में देर रात मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में गोली लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तो वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले सांखोला गांव के पास मनी ट्रांसफर सेंटर में लूट की गई थी, जिसमें ये सभी आरोपी शामिल थे, और इनहें पकड़ने के लिए पुलिस ने जब जसौरखेड़ा गांव में दबिश दी तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *