ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: बहादुरगढ़ में जमीनी विवाद के चलते एक महिला को घर में घुसकर गोली मारने का मामला सामने आया है, महिला को गोली उसी के दो भांजों ने मारी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि महिला पर जमीनी विवाद के कारण गोलियां चलाई गई हैं । घायल महिला कमलेश के परिवार और उसके भतीजे के बीच खेतों की जमीन को लेकर पिछले कई साल से विवाद चल रहा है। महिला के भतीजे जहां खेत की जमीन बेचना चाहते हैं तो वहीं कमलेश और उसका परिवार जमीन अपने पास रखना चाहता है, जिसके कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
बहादुरगढ़ : जमीनी विवाद में भतीजे ने चाची पर चलाई गोली,आरोपी फरार
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: बहादुरगढ़ में जमीनी विवाद के चलते एक महिला को घर में घुसकर गोली मारने का मामला सामने आया है, महिला को गोली…

