ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ऐलनाबाद थाने में प्रेमी अपनी प्रेमिका का शव लेकर पहुंचा | युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती कई दिनों से घर से गायब थी, नवंबर 2017 में ऐलनाबाद के गांव केसुपुरा कोटली की युवती से राजस्थान निवासी युवक ने भागकर शादी की थी |
पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है | वहीँ युवती के परिजनों ने आरोपी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल युवक को हिरासत में लेकर शव को सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है |


