38 भारतीयों के अवशेष पहुंचे अमृतसर, पंजाब सरकार की तरफ से मृतकों के परिवार वालो को सरकारी नौकरी और 5-5 लाख

Online Desk/ LivingIndiaNews: 38 भारतियों के अवशेष लेकर अमृतसर पहुंचा विशेष विमान * इराक से अमृतसर पहुंचा विशेष विमान * स्पेशल विमान 38 भारतीयों के…

Online Desk/ LivingIndiaNews: 38 भारतियों के अवशेष लेकर अमृतसर पहुंचा विशेष विमान

* इराक से अमृतसर पहुंचा विशेष विमान
* स्पेशल विमान 38 भारतीयों के अवशेष लेकर पहुंचा अमृतसर
* पत्रकार वार्ता के दौरान Navjot Sidhu ने कहा कि पीड़ित परिवारों की पंजाब सरकार हर संभव सहायता करेगी
* पंजाब सरकार की तरफ से मृतक के परिवार को 5-5 लाख रूपये और मृतक के परिवार से किसी योग्य मेंबर को सरकारी नौकरी दी जाएगी |

deadbodies of 39 indian arrived amritsar

मीडिया से बात करते हुए वीके सिंह ने कहा- “यह कोई फुटबॉल का खेल नहीं है. राज्य और केंद्र सरकार संवेदनशील है. विदेश मंत्रालय ने पीड़ित परिवारों के सदस्यों की डिटेल मांगी है. ताकि उन्हें नौकरी दी जा सके.”

इराक में मारे गए भारतीयों के अवशेष अमृतसर पहुंच गए हैं. कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘पंजाब सरकार की तरफ से कुछ ऐलान है. विधानसभा में भी कैप्टन साहब ने कहा है कि केंद्र सरकार मदद करे, लेकिन अगर वो नहीं करते तो हम बैठे हैं. 3 साल तक शव जमीन में दबे रहे. हो सकता है इसलिए इन्हें न देखने के लिए कहा गया है.’

Navjot Sidhu

पंजाब सरकार की तरफ से मृतक के परिवार को 5-5 लाख रूपये और मृतक के परिवार से किसी योग्य मेंबर को सरकारी नौकरी दी जाएगी |

विजय सांपला, केंद्रीय मंत्री (होशियारपुर से सांसद) का कहना है,”केंद्र सरकार की तरफ से जो भी सहायता हो सकती है हम करेंगे, डीएनए रिपोर्ट देंगे. शवों के अवशेष अगर कोई देखता चाहता है तो केंद्र से कोई मनाही नहीं है. शव घर ले जा रहे हैं, वो चाहे तो देख लें. हो सकता है कि डॉक्टरी सलाह है कि न देखा जाए, क्योंकि ताबूत में सिर्फ अवशेष ही रह गए हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *