ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड के मशहूर गायक और उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार आदित्य नारायण ने मुंबई में अपनी कार से ऑटोरिक्शा वाले को टक्कर मार दी जिस कारण ऑटोचालक और ऑटो में सवार महिला भी घायल हो गई है।
इस मामले पर पुलिस का कहना है कि आदित्य ने ट्रैफिकों नियमों की पालना नहीं की और उनका मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है।
सूत्रों का कहना है कि ऑटोचालक के सिर पर चोट लगने के कारण वो आईसीयू में भर्ती किया गया है और महिला के पैर में फेक्चर आया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आदित्य को गिरफ्तार कर लिया पर जमानत के बाद उनको छोड़ दिया गया है।


