ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदकोट की मॉर्डन जेल में अब पुरुष कैदियों के बाद महिला कैदियों से मोबाइल फोन बरामद होने शुरू हो गए है।
जानकारी अनुसार पुलिस जेल में तलाशी कर रही थी कि इस दौरान उन्हें महिलाओं से फोन बरामद हुए। पुलिस को महिला बैरक से तीन मोबाइल बरामद किए है।
फिलहाल पुलिस तीन महिला कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। गौरतलब है कि जेलों में इतनी सुरक्षा के बीच भी कैदियों के पास से मोबाइल फोन बरामद हो रहे है जिस कारण पुलिस प्रशासन के द्धारा जेलों में की गई सुरक्षा और नियमों पर कई तरह के सवाल उठ रहे है।


