ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: न्यूयॉर्क में दिल्ली गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला किया जिसकी निंदा करते हुए कमेटी ने इस हमले की निंदा की है। सूत्रों से पता चला है कि कमेटी ने सिख फॉर जस्टिस के मुखी गुरपंतवंत सिंह पन्नू को इस मामले का जिम्मेवार ठहराया है।
साथ ही कमेटी का ये भी कहना है कि शरारती तत्वों को ISI की फंडिंग के सहारे जीके पर हमला करवाया गया। सूत्रों से ये भी पता चला है कि सिरसा ने पन्नू पर निशाना कसते हुए कहा कि उसका काम सिर्फ राष्ट्र का नुकसान पहुंचाना है।
जो राष्ट्र के लिए काम नहीं करता जैसे की पन्नू को कोई कुछ नहीं बोलता पर जो राष्ट्र के लिए काम कर रहा होता है उस पर इस तरह का हमला किया जाता है। साथ ही उन्होने पन्नू को कहा कि उसका जमीर नहीं है। जिस कारण वो इस तरह के काम करवा रहा है।


