ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: होशियारपुर के ब्लॉक माहिलपुर के गांव दिहाणा में पड़ते गुरूद्वारे में भयानक आग लग जाने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार शार्ट सर्किट की वजह से गुरूद्वारा में भयानक आग लग गई जिस कारण श्री गुरूग्रंथ साहिब के पांच सरूप अग्न भेंट, तीन एसी जल कर राख हो गए। आग इतनी भयानक थी कि उसने गुरूद्वारा साहिब के ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में पूरी तरह से ले लिया।
बताया जा रहा है कि गुरूद्वारा साहिब में करीब साढे ग्यारह बजे भयानक आग गई और वहां मौजूद संगतो ने पानी के पाइपों के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश की। पर आग फैलती ही चली गई। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पर इस आग के कारण काफी कीमती सामन जल कर राख हो गया।

