ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरदासपुर में इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है | जिसमें एक सिख युवक से बुरी तरह से मारपीट की जा रही है | वीडियो में सिख युवक को बालों से पकड़कर घसीटा जा रहा है और डंडे से मारपीट की जा रही है | गुरदासपुर में ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है | वहीं, पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर बेअदबी और अन्य धाराओं के तहत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है |
पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर आरोपी हैं कौन | वहीं आपको बता दें कि पीड़ित गुरदासपुर के गांव सहारी का रहने वाला बताया जा रहा है | इलाके में सिख युवक से इस तरह मारपीट करने के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है |
Watch Video
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/368208240382990/
