जबकि इनैलो ने इस मसले को अपने मुख्य मुद्दे के तौर रखा हुआ है। इनैलो ने इस बाबत 18 अगस्त को हरियाणा बंद का ऐलान किया हुआ था पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन के कारण इसे ऐन मौके पर स्थगित करना पड़ा। हालांकि पंजाब में शिरोमणी अकाली दल का भाजपा से लम्बे समय से गठबंधन है पर हरियाणा में इनैलो से पूर्व के सियासी रिश्तों को ताक पर रखकर अकाली दल बादल हरियाणा में अपनी ताकत को ओर बलवती बनाने के लिए आज कुरूक्षैत्र जिला के पिपली में राज्य स्तरीय जनसभा कर रहा है। शिरोमणि अकाली दल अब पंजाब से बाहर भी अपनी जमीन तलाशना शुरू कर दिया है | यही वजह है कि उसने आज कुरुक्षेत्र से जनचेतना रैली के जरिए मिशन 2019 का आगाज़ करने जा रही है | पार्टी कुरुक्षेत्र की रैली के बाद सहारनपुर, दिल्ली और गंगानगर में भी रैली करने जा रही है।
Watch Video
