ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिलांग में पंजाबी महिलाएं सिखों को कहीं और बसा देने के मामले पर शांतमय तरीके से प्रदर्शन कर रही है। उनका कहना है कि वो अपने घर को छोड़ कही नहीं जाएंगी।
वहीं दूसरी और शिलांग में पंजाबी कॉलोनी के सिखों के पुनर्वास कर लेने का मामले पर सरकार ने री-लोकेशन कमेटी का सर्वे शुरू किया है।
पंजाबी महिलाए सिख समुदाय को कहीं और बसाने का विरोध कर रही है।
इस दौरान सिख समुदाय का कहना है कि वो यहां पर करीब 200 साल से यहां पर रह रहे है जिस कारण वो अपना घर नहीं छोड़गे।
वो मरना पसंद करेंगे पर वो अपना घर नहीं छोड़ेगे।
गौरतलब है कि शिलांग में स्थिती तनावपुर्ण बनी हुई है जिस कारण वहां पर भारी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है।





