ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री अकाल तख्स साहिब में 16 जून को एक खास आदेश जारी किया गया। सूत्रों का कहना है कि जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि गुरूद्वारों में लगे लाउड स्पीकरों की आवाज गुरूघर के अंदर ही सीमित रखी जाएगी। वहीं इस आदेश की हर जगह तारीफ की जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने इस श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश की तारीफ की है। साथ ही बोर्ड का कहना है कि यह आदेश ही बढ़िया है। गुरुद्वार कमेटियों को इस आदेश की सही तरीके के साथ पालना करनी चाहिए।
साथ ही बोर्ड का ये भी कहना है कि पढाई करने वाले बच्चे और बुजुर्ग लाउड स्पीकर की आवाज से काफी परेशान होते है जिस कारण मामले पर शिकायतें भी की जाती है पर धार्मिक मामला होने के कारण इनके विरूध कोई कार्रवाई नहीं करता है। वहीं लाउड स्पीकरो को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब का फैसला काफी सराहनीय योग्य है।


