ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राजस्थान के हनुमानगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक आरएएस परीक्षा देने गए सिख विद्यार्थियों के साथ उनके कृपाण और दुपट्टों के साथ बेअदबी की गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरएएस परीक्षा देने के लिए गए सिख विद्यार्थियों को केंद्र के अंदर जाने से पहले कृपाण और दुपट्टों को उतार कर जाने के लिए कहा जिस कारण इस घटना के बाद सिख जगत में भारी रोष पाया जा रहा है।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि परीक्षा के दौरान ये आदेश दिए गए थे परीक्षा के दौरान किसी भी सिख विद्यार्थियों के साथ बेअदबी नहीं की जाएगी इस आदेश के बावजुद भी सिख विद्यार्थियों के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया है।
गौरतलब है कि कड़ा कृपाण और दस्तार सिख कौम के लिए अहम धार्मिक चिन्ह है और इनकी हो रही बेअदबी को रोकने के लिए सिख संगत लगातार संघर्ष कर रही है पर अपने ही देश में सिखों के साथ हो रही इस तरह की घटनाएं बहुत निंदनीय घटना है। पर इस मामले के बाद सिखों काफी रोष पाया जा रहा है।


