ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंजाब में बेश्क कांग्रेस पर यहां की जनता ने अपना भरोसा जताया लेकिन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह इस जीत पर ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे | सीएम के दुख का कारण देश के अन्य हिस्सों में हुई कांग्रेस की करारी शिकस्त को माना जा सकता है | लेकिन इस हार को लेकर सीएम ने जो बयान दिया है | वो पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी को पेश करता है |
दरअसल कैप्टन अमरिंदर की माने तो, कांग्रेस की इस हार के लिए उनकी सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू जिम्मेदार हैं | कैप्टन का कहना है कि पाकिस्तान जाकर वहां के आर्मी चीफ से सिद्धू का गले लगना देश की जनता को भाया नहीं और जनादेश कांग्रेस के विरोध में गया।
Watch video
