ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- आम चुनाव 2019 में बीजेपी की प्रचंड जीत ने कई पुराने रिकॉर्डस को ध्वस्त किया है | भारतीय इतिहास में मोदी देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने, जिन्होने पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में वापसी की है | अबकी बार 300 के पार का नारा देने वाली बीजेपी का ये नारा 303 सीटें हासिल करने के साथ ही सच साबित हुआ है |
देश की सबसे पुरानी और सालों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस का 17 प्रदेशों में खाता तक नहीं खुला | लेकिन इसके उलट नतीजे भाजपा गठबंधन के लिए पंजाब से उसकी बेचैनी को बढ़ाने वाले सामने आए हैं | जहां कांग्रेस 13 में से 8 सीटें जीतक ले गई और बीजेपी-अकाली गठबंधन को 4 सीटों से संतोष करना पड़ा है |

